शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. चंद्र ग्रहण
  4. When will lunar eclipse take place 2022
Written By
Last Modified: सोमवार, 16 मई 2022 (15:12 IST)

चंद्र ग्रहण आज : कब से कब तक, सूतक, स्पर्श, पुण्य और मोक्ष काल पर एक नज़र

चंद्र ग्रहण आज : कब से कब तक, सूतक, स्पर्श, पुण्य और मोक्ष काल पर एक नज़र - When will lunar eclipse take place 2022
Chandra Grahan 2022: 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्यग्रहण लगा था अब साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 सोमवार को लगने वाला है। इसके बाद दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को और दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर को रहेगा। आओ जानते हैं कि चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा और सूतक, स्पर्श, पुण्य और मोक्ष काल पर एक नज़र।
 
 
कब दिखाई देगा चंद्रग्रहण : वर्ष 2022 का चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को वैशाख पूर्णिमा के दिन दिखाई देगा। इस ग्रहण चो ब्लड चंद्रग्रहण कहा जा रहा है जो कि पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। 
 
चंद्रग्रहण का स्पर्श और मोक्ष काल (chandra grahan 2022 in india date and time) : भारतीय समयानुसार यह प्रात: 08:59 से प्रारंभ होकर 10:23 तक रहेगा। कहीं कहीं पर यह प्रात: 07.02 से शुरू होकर दोपहर 12.20 तक रहेगा। स्थानीय समयानुसार इसके समय में भेद रहेगा।
 
सूतककाल : भारत में इस गर्हण का सूतककाल मान्य नहीं है क्योंकि यह भारत में नहीं दिखाई देगा परंतु हां दिखाई देगा वहां चंद्रग्रहण के प्रारंभ होने के 9 घंटे पूर्व सूतककाल प्रारंभ हो जाएगा। ग्रहण में लगने वाला सूतक काल एक अशुभ अवधि होती है, जो ग्रहण से पूर्व लगता है और ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है।
 
कहां-कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण : बताया जा रहा है कि यह चंद्रग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक, अंटार्कटिका, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, हिन्द महासागर में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें
निर्जला एकादशी 2022 में कब है? क्या है पौराणिक कथा, कैसे करें पूजन, जानिए विधि