1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. vikramaditya singh files nomination from mandi loksabha seat

विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से भरा नामांकन, कंगना रनौत से मुकाबला

vikramaditya singh
Himachal Pradesh loksabha elections : हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को मंडी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंडी लोकसभा सीट से सिंह का मुकाबला अभिनेत्री एवं भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत से है। यहां पर लोकसभा चुनाव में 7वें चरण में 1 जून को मतदान होना है। मतगणना 4 जून को होगी। ALSO READ: हिमाचल से 72 साल में 3 महिलाएं ही पहुंचीं संसद, क्या कंगना रनौत को मिलेगी सफलता?
 
विक्रमादित्य के साथ उनकी मां एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद थे।
 
सिंह ने कहा कि मंडी को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा, जलोड़ी जोत सुरंग का निर्माण रोहतांग सुरंग की तरह किया जाएगा। चंबा का दूरस्थ पांगी क्षेत्र भी सुरंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा। ALSO READ: Himachal Lok Sabha Elections 2024 : किंग बनाम क्वीन, नए चेहरों से हिमाचल के रण को जीतना चाहती है कांग्रेस
 
हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी के लोगों के साथ मेरा लंबा और गहरा रिश्ता है, इसे आगे बढ़ाऊंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मंडी में आईआईटी, नेरचौक में एक मेडिकल कॉलेज खोला है और कीरथपुर-नेरचौक फोर लेन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
भोपाल में नाबालिग बेटे से वोट डलवाने वाले जिला पंचायत सदस्य पर FIR, पोलिंग पार्टी भी सस्पेंड