1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Prime Minister Narendra Modi expressed anger on Sam Pitroda statement

आज मैं बहुत गुस्से में हूं... क्या है PM नरेन्द्र मोदी की नाराजगी की वजह

Narendra Modi
Narendra Modi election rally in Warangal: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के वारंगल की चुनावी रैली में सैम पित्रोदा के बयान पर भड़कते हुए कहा कि मैं आज बहुत गुस्से में हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज के अमेरिका में एक 'दार्शनिक और मार्गदर्शक चाचा' हैं, जो 'थर्ड अंपायर' की तरह काम करते हैं। उन्होंने कहा है कि सांवली त्वचा वाले लोग अफ्रीका से हैं।
मुझे गाली दो सहन कर लूंगा, लेकिन... : पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका में रहने वाले शहजादे की अंकल देशवासियों का अपमान कर रहे हैं। वे काली चमड़ी वालों को अफ्रीकी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे गाली दो मैं सहन कर लूंगा, लेकिन यदि देशवासियों को गाली दोगे तो मैं सहन नहीं करूंगा। मोदी ने आगे कहा कि जब आपने 2014 में भाजपा को मौका दिया, तो हमने आपको एक दलित राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद दिया। फिर 2019 में हमने देश को एक आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दी। कांग्रेस मुर्मू जी के राष्‍ट्रपति बनने के खिलाफ है। ALSO READ: पीएम मोदी का राहुल गांधी से सवाल, अंबानी, अडाणी से क्या सौदा हुआ, कितना पैसा पहुंचा?
 
आपने 10 साल मेरा काम देखा है : पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के लोगों ने पिछले 10 वर्षों में मेरा काम देखा है। आपके एक वोट ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। आपके एक वोट ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया और जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि सुनिश्चित की। आपके एक वोट ने भारत को रक्षा आयातक से रक्षा निर्यातक बना दिया। कांग्रेस और बीआरएस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा 'नेशन फर्स्ट' के सिद्धांत में भरोसा रखती है, जबकि इन दोनों पार्टियों के लिए परिवार पहले है। ALSO READ: मतदान के दिन भावुक हुए पीएम मोदी के भाई, मां को किया याद
 
क्या कहा था पित्रोदा ने : इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्‍यक्ष सैम पित्रोदा ने एक बार फिर विवादास्पद बयान देकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाई हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि उत्तर भारत के लोग अंग्रेज जैसे दिखते हैं, दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकन, पूर्वी भारत के लोग चीनी जैसे और पश्चिमी भारत के लोग अरबी जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि कौन कैसा दिखता है इससे फर्क नहीं पड़ता। हम सभी भाई-बहन हैं। इससे पहले पित्रोदा ने विरासत टैक्स को लेकर टिप्पणी की थी, जिसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस को जमकर घेरा था। अब एक बार फिर कांग्रेस भाजपा के निशाने पर आ गई है। 
कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा : हालांकि कांग्रेस ने पित्रोदा के बयान से पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वह अत्यंत गलत व अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रियंका गांधी का दावा, भाजपा की मशीनरी ने राहुल गांधी के बारे में झूठ फैलाया