रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Lok Sabha Elections Phase 1 voting percentage
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (22:52 IST)

Lok Sabha Elections 2024 : 21 राज्यों में 102 सीटों पर चुनाव, जानिए कितने प्रतिशत तक पहुंचा मतदान का आंकड़ा

Lok Sabha Elections 2024 :  21 राज्यों में 102 सीटों पर चुनाव, जानिए कितने प्रतिशत तक पहुंचा मतदान का आंकड़ा - Lok Sabha Elections Phase 1 voting percentage
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान का आंकड़ा 65.5 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। पहले चरण में शुक्रवार को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के लिए अब छह अन्य चरण (26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून) शेष हैं। मतगणना चार जून को होगी।पहले चरण में सबसे ज्यादा सीट पर मतदान हुआ।
 
चुनाव आयोग (ईसी) ने मतदान प्रतिशत को "उच्च" बताया है और रेखांकित किया है कि मतदान "मुख्यत: शांतिपूर्ण" रहा।
इस चरण में 16.63 करोड़ से अधिक लोग - 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 तृतीय लिंग के मतदाता - अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे।
 
इस चरण में पहली बार मतदान के पात्र मतदाताओं की संख्या 35.67 लाख थी, इसके अलावा 20-29 वर्ष की आयु वर्ग के 3.51 करोड़ मतदाता थे।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 69.43 प्रतिशत मतदान हुआ था, लेकिन तब 91 सीट पर मतदान हुआ था। आयोग रविवार को औपचारिक रूप से मतदान का अंतिम आंकड़ा पेश कर सकता है। भाषा 
ये भी पढ़ें
कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...