• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. deve gowda grandson prajwal-revanna left country government-started sit investigation on objectionable video case
Last Updated : रविवार, 28 अप्रैल 2024 (19:13 IST)

देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो वायरल, यौन शोषण का आरोप, कर्नाटक सरकार ने गठित की SIT

BJP ने मामले से किया किनारा

देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो वायरल, यौन शोषण का आरोप, कर्नाटक सरकार ने गठित की SIT - deve gowda grandson prajwal-revanna left country government-started sit investigation on objectionable video case
prajwal revanna left country : कर्नाटक की हासन लोकसभा क्षेत्र से राजग के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना हासन के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। प्रज्वल रेवन्ना जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं।

यहां  26 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस बीच पुलिस सूत्रों ने कहा कि रेवन्ना देश से बाहर जा चुके हैं। हालांकि पूरे मामले पर भाजपा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। लोकसभा चुनाव 2024 में कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
 
कई महिलाओं के साथ उनके कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। कर्नाटक सरकार ने ‘अश्लील वीडियो मामले’ की जांच के लिए एक विशेष जांच दल की घोषणा की है।  
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि हासन जिले में अश्लील वीडियो क्लिप प्रसारित हो रहे हैं, जहां ऐसा प्रतीत होता है कि महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया है।  
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन : कांग्रेस की महिला शाखा की सदस्यों ने कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ में फंसे हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रविवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेवन्ना के खिलाफ नारे लगाए और उनके पोस्टर जलाए।
रेवन्ना की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए और उन्होंने इन महिलाओं के साथ जो किया है उसके लिए उन्हें फांसी दी जानी चाहिए। इससे पूरे कर्नाटक का अपमान हुआ है। इनपुट भाषा
ये भी पढ़ें
Lok Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा आरोप, दूसरे चरण से हताश PM मोदी फैला रहे डर