MP में कांग्रेस को एक और झटका, विधायक निर्मला सप्रे BJP में शामिल
Congress MLA Nirmala Sapre joins BJP : मध्य प्रदेश की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। वह मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाली तीसरी विधायक हैं।
सप्रे सागर जिले के राहतगढ़ में एक जनसभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुईं। बाद में सप्रे ने कहा कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से कई वादे किए थे लेकिन वह उन्हें पूरा नहीं कर पा रही थीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी सत्ता से बाहर है और दावा किया कि विपक्षी दल के पास विकास का कोई एजेंडा भी नहीं है। सप्रे ने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में विकास की धारा में शामिल हो गई हूं। निर्वाचन आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी।
आज सागर जिले के राहतगढ में मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी की उपस्थिति में बीना विधानसभा से कांग्रेस विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे ने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की राष्ट्र एवं जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर… pic.twitter.com/NQPN84XSCY
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) May 5, 2024
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह 29 मार्च को कांग्रेस छोड़कर और भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं विधायक रामनिवास रावत 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour

