• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Shiv Sena MLA Sunil Raut to contest election Kirit Somaiya
Written By
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 28 मार्च 2019 (12:52 IST)

शिवसेना विधायक ने बढ़ाई किरीट सोमैया की मुश्किल, चुनाव लड़ने का ऐलान

शिवसेना विधायक ने बढ़ाई किरीट सोमैया की मुश्किल, चुनाव लड़ने का ऐलान - Shiv Sena MLA Sunil Raut to contest election Kirit Somaiya
मुंबई। भाजपा और शिवसेना में भले ही लोकसभा चुनाव के लिए करार कर लिया हो लेकिन दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं में अभी भी तल्खी देखने को मिल रही है। 
 
शिवसेना सांसद संजय राऊत के भाई और विधायक सुनिल राऊत ने दावा किया कि अगर भाजपा ने किरीट सोमैया को मुंबई उत्तर पूर्व से टिकट दिया तो मैं उनके खिलाफ चुनाव जरूर लड़ूंगा। 
 
उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो मैं सोमैया के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। मुझे इस बात का 100 फीसदी विश्वास है।
 
उल्लेखनीय है कि शिवसेना इस सीट पर भाजपा से किरीट सोमैया को टिकट नहीं दिए जाने की मांग कर रही हैं। शिवसेना की वजह से ही इस दिग्गज भाजपा का नाम का ऐलान नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें
नरेन्द्र मोदी के राहुल गांधी पर 5 बड़े हमले