शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Shatrughan Sinha to join congress today
Written By
Last Modified: पटना , गुरुवार, 28 मार्च 2019 (10:26 IST)

शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, पटना साहिब में रविशंकर से मुकाबले की उम्मीद

Shatrughan Sinha
पटना। पटना साहिब से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। यहां से भाजपा ने कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है।
 
बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वह पिछले कुछ से भाजपा से नाराज चल रहे हैं। इसी वजह से पार्टी ने उनका टिकट भी काट दिया है। 
ये भी पढ़ें
मायावती बोलीं, पीएम मोदी ने क्यों और कैसे किया देश के नाम प्रसारण, नहीं थे इमरजेंसी जैसे हालात