शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Secret relationship of Narendra Modi with Pakistan
Written By
Last Modified: सोमवार, 6 मई 2019 (13:13 IST)

केजरीवाल का बड़ा आरोप, नरेन्द्र मोदी के पाकिस्तान से गुप्त संबंध

केजरीवाल का बड़ा आरोप, नरेन्द्र मोदी के पाकिस्तान से गुप्त संबंध - Secret relationship of Narendra Modi with Pakistan
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सोमवार को आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्रवाद नकली है और पाकिस्तान के साथ उनके गुप्त संबंध हैं। 
 
केजरीवाल ने कहा कि मोदी की सभी नीतियां फेल हुई हैं। राष्ट्रवाद के नाम पर वे देश के लोगों को धोखा दे रहे हैं। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि देश में टैक्स आतंकवाद है। व्यापारी खुद को अनाथ महसूस कर रहे हैं। लाखों लोगों के घरों में छापे डाले जा रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि देश बिना तैयारी के जीएसटी लागू किया गया। इससे व्यापारी परेशान हो रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि मुझे और मेरी पार्टी के नेताओं को भी परेशान किया जा रहा है। 
ये भी पढ़ें
Lok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदान