सम्बंधित जानकारी
- लोकसभा चुनाव 2019 : हेमा मालिनी ने कहा- यह मेरा अंतिम चुनाव
- लोकसभा चुनाव 2019 : नैनीताल व उधमसिंह नगर में दो दिग्गजों में मुकाबला
- लोकसभा चुनाव 2019 : अमरोहा से राशिद अल्वी की जगह सचिन कांग्रेस प्रत्याशी, लखनऊ से लड़ सकते हैं जितिन
- लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा का गढ़ रही है गांधीनगर सीट, आडवाणी की जगह अब अमित शाह होंगे मैदान में
- लोकसभा चुनाव 2019 : यहां बनती है चुनाव में उंगली में लगने वाली पक्की स्याही, लोकसभा चुनाव के लिए मिला 26 लाख बोतलों का ऑर्डर
Sanjay Nirupam। लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने 26 उम्मीदवार घोषित किए, संजय निरुपम को मिला टिकट
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में लोकसभा की 26 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए जिनमें प्रमुख नाम संजय निरुपम का है जिनको मुंबई (उत्तर-पश्चिम) सीट से टिकट दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 25 और महाराष्ट्र में 1 सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
निरुपम को मुंबई (उत्तर-पश्चिम) से उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि सोमवार को ही उन्हें मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद से मुक्त किया गया और उनके स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को अध्यक्ष बनाया गया।
पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की यह 10वीं सूची जारी की है। इससे पहले कांग्रेस उत्तरप्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए 9 बार में कुल 227 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं। (भाषा)
