dipawali
✕

सैम पित्रोदा के बयान से राहुल गांधी भी नाराज, माफी मांगने को कहा

Updated: शनिवार, 11 मई 2019 (07:30 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के संदर्भ में सैम पित्रोदा की ओर से दिए विवादित बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे पार्टी लाइन से अलग टिप्पणी करार दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए पित्रोदा को माफी मांगनी चाहिए।
 
गांधी ने एक समाचार वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि सैम पित्रोदा जी ने जो कहा है वो पार्टी लाइन से पूरी तरह अलग है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि 1984 एक ऐसी त्रासदी थी जिसने बहुत पीड़ा दी। न्याय होना चाहिए। जो लोग भी इसके लिए जिम्मेदार हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए।'
 
गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने माफी मांगी, मेरी मां सोनिया गांधी ने माफी मांगी। हम सबने अपना रुख स्पष्ट कर दिया कि वह एक भयावह त्रासदी थी जो नहीं होनी चाहिए थी।'
 
खबरों के मुताबिक पित्रोदा ने गुरुवार को कहा था, 'अब क्या है 84 का? आपने (नरेंद्र मोदी) पांच साल में क्या किया, उसकी बात करिए। 84 में जो हुआ, वो हुआ।' इस मामले पर विवाद खड़ा होने के बाद पित्रोदा ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामियां छिपाने के लिए उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है।

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख