Daily Horoscope
✕

IPL 2019 : महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली पर शानदार जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया

Updated: रविवार, 12 मई 2019 (17:48 IST)
विशाखापट्‍टनम। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में 6 विकेट से जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए कहा कि गेंदबाजी विभाग के लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर ही उनकी टीम 8वीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंचने में सफल रही।
 
चेन्नई के गेंदबाजों ने दिल्ली को 9 विकेट पर 147 रनों पर रोक दिया था। चेन्नई ने 19 ओवरों में 4 विकेट पर 151 रन बनाकर जीत दर्ज की।
 
धोनी ने मैच के बाद कहा कि खिलाड़ियों ने शुक्रवार को जिस तरह का खेल दिखाया, वह बेहतरीन था। स्पिनरों को कुछ टर्न मिल रहा था और हमने सही समय पर विकेट निकाले। उनके पास बाएं हाथ के बल्लेबाज थे और हमारे बाएं हाथ के स्पिनरों ने उनके सामने अच्छा प्रदर्शन किया। लगातार विकेट हासिल करना महत्वपूर्ण रहा।
 
उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को श्रेय जाता है। कप्तान उन्हें यही कह सकता कि 'मैं यह चाहता हूं'। इसके बाद उस हिसाब से गेंदबाजी करना उनका काम है। इस सत्र में हम अभी जहां पर हैं, उसके लिए गेंदबाजी विभाग का आभार। 
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के लिए बल्लेबाजों को दोषी ठहराया लेकिन साथ ही कहा कि उनके लिए यह सत्र शानदार रहा। अय्यर ने कहा कि हमारी शुरुआत निराशाजनक रही। हमने पॉवरप्ले में ही 2 विकेट गंवा दिए जिससे उबरना मुश्किल था। उनके पास शानदार स्पिनर हैं। कोई भी बल्लेबाज पारी को संवार नहीं पाया और अच्छी साझेदारियां नहीं निभाई गईं।
 
उन्होंने कहा कि हमारे लिए परिणाम निराशाजनक हैं लेकिन यह हमारे लिए अच्छी सीख है। हमारे लिए यह सत्र अच्छा रहा है। फॉफ डु प्लेसिस को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख