रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2019
  3. समाचार
  4. South Africa, Kagiso Rabada, Mahendra Singh Dhoni, IPL
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (17:58 IST)

दक्षिण अफ्रीका के रबाडा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़े

दक्षिण अफ्रीका के रबाडा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़े - South Africa, Kagiso Rabada, Mahendra Singh Dhoni, IPL
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा अपनी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए हैं और रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के लिए उतरेंगे। 
 
दिल्ली फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी जिसमें 23 वर्षीय तेज गेंदबाज रबाडा ने अपना संदेश दिया है। रबाडा ने कहा, गत वर्ष मैं आईपीएल में नहीं खेला था।

मेरे लिए यह निराशाजनक था लेकिन मुझे अपने आराम का मजा आया। लेकिन मैं अब वापिस यहां आ गया हूं और उसी टीम के लिए खेल रहा हूं जो अब दिल्ली कैपिटल्स बुलाई जा रही है। भारत आकर अच्छा लग रहा है और मुझे यहां खेलना पसंद है। 
 
उन्होंने कहा, मैं इस टूर्नामेंट को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं अपने लिए और अपनी टीम के लिए हर संभव कोशिश करूंगा कि वह इस बार ट्रॉफी हासिल कर सके। दिल्ली ने रबाडा को 4.2 करोड़ रुपए की राशि में अपनी टीम में शामिल किया है लेकिन पीठ की चोट के कारण वह 11वें संस्करण में नहीं खेल सके थे। उन्होंने 2017 के सत्र में ही आईपीएल पदार्पण किया था और अब तक छह मैचों में छह विकेट हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें
IPL 2019 : कार्लोस ब्रेथवेट बोले, विश्व कप में विंडीज को कमतर मत आंकिए