1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Priyanka Gandhi first speech

महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी के पहले भाषण की 5 बड़ी बातें...

Priyanka Gandhi
गांधीनगर। कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी ने मंगलवार को पहली बार चुनाव भाषण दिया। प्रियंका के पहले भाषण की 5 खास बातें... 
 
रोजगार, महिला सुरक्षा पर पूछे सवाल : प्रियंका गांधी ने कहा कि 2019 के चुनाव में रोजगार, महिला सुरक्षा और किसान बड़े मुद्दे होंगे। सवाल करें, जिन दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, वे कहां हैं...? महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया था, क्या हुआ...?
 
कहां गया 15 लाख का वादा : उन्होंने मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए सवाल किया कि जनता जानना चाहती है कि खाते में 15 लाख आने का जो वादा आपने किया था उसका क्या हुआ?
 
आज जो हो रहा है, उसे देखकर दु:ख होता है : उन्होंने कहा कि ये देश प्रेम और सद्भावना के आधार पर बना। आज जो हो रहा है उसे देखकर दुख होता है।
 
जागरूकता से बढ़ी कोई देशभक्ति नहीं : कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि आप जागरूक बनें। जागरूकता से बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि जागरूकता से बड़ा कोई हथियार नहीं है।
 
आपका वोट आपका हथियार : प्रियंका ने कहा कि आपका वोट आपको मजबूत करने वाला हथियार है।
अगला लेख
सुस्त जेवराती मांग से सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी मामूली बढ़त