1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Lok Sabha elections

Madhya Pradesh। मध्यप्रदेश में 4 और छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

Madhya Pradesh
भोपाल। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश में इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल और अंतिम चरण की वोटिंग की 19 मई को होगी, वहीं वोटों की गिनती पूरे देश में एकसाथ 23 मई को होगी।
 
मध्यप्रदेश में 4 चरणों में लोकसभा चुनाव : मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में मतदान होगा। मध्यप्रदेश में पहले चरण का मतदान 29 अप्रैल को जिसमें 6 सीटों पर मतदान होगा, दूसरे चरण का मतदान 6 मई को होगा जिसमें 7 सीटों पर मतदान होगा, वहीं तीसरे चरण का मतदान 12 मई को होगा जिसमें 8 सीटों पर चौथा और आखिरी चरण में मतदान 19 मई को होगा जिसमें 8 सीटों पर मतदान होगा।
 
छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में मतदान : चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में 11 सीटों पर 3 चरणों में मतदान कराने का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में 11 अप्रैल को 1, 18 अप्रैल को 3 और 23 अप्रैल को 7 सीटों पर मतदान होगा।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
अगला लेख
देश में 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 23 मई को परिणाम के साथ होगा नई सरकार का ऐलान