बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. exit polls results Lok sabha election 2019
Written By
Last Modified: रविवार, 19 मई 2019 (17:34 IST)

वेबदुनिया पर लोकसभा चुनाव 2019 के Exit poll के नतीजे

वेबदुनिया पर लोकसभा चुनाव 2019 के Exit poll के नतीजे - exit polls results Lok sabha election 2019
लोकसभा चुनाव के लिए रविवार 19 मई को सातवें और अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। वेबदुनिया ने भी पत्रकारों से की चर्चा के आधार पर अपना Exit poll 2019 तैयार किया है।
 
इन एग्जिट पोल के नतीजों को आप सायं 7 बजे से वेबदुनिया पर देख सकते हैं। इसके साथ ही विभिन्न टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजों से भी हम आपको लगातार अपडेट कराते रहेंगे। 
 
Exit poll चूंकि अंतिम परिणाम नहीं हैं, लेकिन इनसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सत्ता में कौन काबिज होने जा रहा है, इसका रुझान तो पता चल ही जाएगा। हालांकि कई बार एग्जिट पोल के परिणामों से भिन्न स्थिति भी निर्मित हो जाती है, फिर भी एक अनुमान तक पहुंचने में तो मदद मिलती ही है। 
 
एग्जिट पोल के परिणामों को जानने के लिए वेबदुनिया के साथ बने रहिए और सायं 7 बजे देखिए एग्जिट पोल से जुड़ी खबरें और विश्लेषण।
ये भी पढ़ें
वेबदुनिया Exit Poll 2019 : मध्यप्रदेश में होगा भाजपा को नुकसान