1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Election commission warns Yogi Aditynath

'मोदीजी की सेना' वाले बयान पर चुनाव आयोग नाराज, योगी आदित्यनाथ को चेताया

Election commission
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके ‘मोदीजी की सेना’ वाले बयान के लिए नाराजगी जताते हुए उन्हें भविष्य में अपनी टिप्पणियों में सावधानी बरतने को कहा है।

सूत्रों के मुताबिक योगी के बयान से चुनाव आयोग संतुष्ट नहीं था और उसने उनसे कहा कि भविष्य में अपने बयानों में अधिक सावधानी बरतें। चुनाव आयोग ने आदित्यनाथ से यह भी कहा कि वरिष्ठ राजनेता और महत्वपूर्ण पद काबिज होने के नाते उनके बयान में उनका कद झलकना चाहिए।

चुनाव आयोग ने रविवार को गाजियाबाद की एक सभा में योगी आदित्यनाथ के बयान की वीडियो क्लिप के आधार पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

योगी ने वहां अपने भाषण में कहा था, 'कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते हैं और मोदी जी की सेना आतंकवादियों को गोली और गोला देती है।' (भाषा) 
अगला लेख
लोकसभा चुनाव 2019 : सोमवार को जारी होगा भाजपा का संकल्प पत्र, एक्शन टेकन रिपोर्ट भी आने की संभावना