शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Collector helped Divyang voter

दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक ले गए सतना कलेक्टर

दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक ले गए सतना कलेक्टर - Collector helped Divyang voter
सतना। लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है। मध्यप्रदेश की 7 लोकसभा सीटों पर भी मतदान चल रहा है। मतदान केंद्रों के भ्रमण पर निकले कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेंद्र सिंह ने आईटीआई में बनाए गए मतदान केंद्र में दिव्यांग का मित्र बनकर मतदान में सहायता की।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह ने केंद्र क्रमांक-243 की दिव्यांग मतदाता नीलू सिंह को व्हील चेयर से मतदान कराने में सहायता की एवं मतदान के बाद मतदान केंद्र के बाहर उनके वाहन तक पहुंचाया।
इसी तरह पॉलिटेक्निक कॉलेज के मतदान केंद्र क्रमांक- 275 के दिव्यांग मतदाता मंगलदीन कुशवाहा, मतदान केंद्र क्रमांक- 272 की दिव्यांग मतदाता प्रभादेवी कुशवाहा को भी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह ने सहयोग कर दिव्यांग मित्र की भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की रीवा, सतना, खजुराहो, दमोह, टीकमगढ़, बैतूल, होशंगाबाद सीट पर मतदान हो रहा है।