1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Birender Singh'soffered resignation

लोकसभा चुनाव 2019 : बीरेन्दर सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्यसभा से इस्तीफे की पेशकश की

Birender Singh
नई दिल्ली। केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं हरियाणा से वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी बीरेन्दर सिंह ने रविवार को कहा कि उन्होंने कैबिनेट और राज्यसभा से इस्तीफा देने की पेशकश की।
 
सिंह ने हरियाणा के हिसार से उम्मीदवार के रूप में अपने बेटे बृजेन्दर सिंह के चयन के बाद यह घोषणा यहां अपने सरकारी आवास पर की। वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अपने इस्तीफे की पेशकश की जानकारी दी है। वे वंशवाद विरोधी राजनीति का संदेश देना चाहते हैं, क्योंकि उनके बेटे को लोकसभा का टिकट मिला है।
 
सिंह को 2016 में ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय से स्थानांतरित कर इस्पात मंत्रालय दिया गया था। कांग्रेस में 4 दशक गुजारने के बाद सिंह 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। (भाषा)
अगला लेख
डिजिटल पेमेंट होगा और भी मजबूत, NPCI ब्लॉकचेन से निकालेगा हल