Daily Horoscope
✕

'बहनजी' की टेढ़ी चाल, बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा

Updated: मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019 (00:23 IST)
पटना। बिहार में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बसपा के इस फैसले को प्रदेश में राजग विरोधी मोर्चे के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है।
 
बसपा के प्रदेश प्रभारी लालजी मेधकर के अनुसार उनकी पार्टी प्रमुख मायावती ने इस सप्ताह के अंत में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी संभावित उम्मीदवारों और अन्य पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।

उन्होंने कहा कि बहनजी (मायावती) ने हमें बिहार की सभी लोकसभा सीटों के लिए तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है। 28 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में विस्तृत निर्देश की उम्मीद है।
 
मायावती से मिले निर्देशों के बारे में मेधकर ने अधिक विस्तार से नहीं बताया लेकिन उनके इस फैसले को कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है जिन्होंने इस दल के साथ मध्यप्रदेश में गठबंधन में जाने से इंकार कर दिया था। उत्तरप्रदेश में भी मायवती की बसपा और अखिलेश यादव के दल समाजवादी पार्टी के बीच हुए गठबंधन में कांग्रेस को बाहर रखा गया था।
 
बसपा के बिहार में सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने के निर्णय से महागठबंधन में शामिल लालू प्रसाद की पार्टी राजद के लिए भी एक झटका है, जो कि पूर्व में राजग विरोधी दलों को एकजुट करने का प्रयास कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि लालू ने पूर्व में मायावती को बिहार से राज्यसभा भेजे जाने का भी प्रस्ताव दिया था। लालू के बेटे और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी तेजस्वी प्रसाद यादव ने हाल में लखनऊ में जाकर बसपा सुप्रीमो के साथ मुलाकात की थी। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख