dharma sangrah
✕

Pulwama Attack: सज्जाद भट की मारुति ईको कार में पहुंचा था पुलवामा अटैक की मौत का सामान

Published: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (22:05 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में इस्तेमाल किए गए वाहन के मालिक की पहचान कर ली गई है। सज्जाद भट की मारुति ईको कार में आतंकी आदिल अहमद डार उर्फ वकास सीआरपीएफ के 40 बहादुर जवानों के लिए मौत का सामान भरकर गया था। कार मालिक सज्जाद खुद भी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन में शामिल है।
 
एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए ने हमला स्थल से मिले कार के टुकड़ों को जोड़कर गाड़ी और उसके मालिक की पहचान कर जांच में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। एनआईए अधिकारियों ने फोरेंसिक और ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों के सहयोग से विस्फोट में इस्तेमाल वाहन की पहचान मारुति ईको कार के रूप में की है जिसका चैसिस नंबर MA3ERLF1SOO183735 और इंजन नंबर G12BN164140 है।
 
यह गाड़ी अनंतनाग के हैवन कॉलोनी निवासी मोहम्मद जलील अहमद हकानी को 2011 में बेची गई थी। इसके बाद यह 7 बार बिकी और अंत में दक्षिण कश्मीर के बिजबेहारा निवासी सज्जाद भट के पास पहुंची। प्रवक्ता के अनुसार गाड़ी 4 फरवरी को खरीदी गई थी जबकि पुलवामा आतंकी हमला 14 फरवरी को हुआ। सज्जाद सिराज-उल-उलूम, शोपियां का छात्र था।
 
एनआईए और पुलिस के एक दल ने शनिवार को सज्जाद के घर पर छापेमारी की लेकिन वह मौजूद नहीं था। खबरों के मुताबिक वह जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो गया है और सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वह हथियार के साथ दिखाई दिया। सुरक्षा एजेंसियां सज्जाद का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है ताकि इस दरिंदे को उसके असली मुकाम तक पहुंचाया जा सके।

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

Top News 27 October: चक्रवात अर्नब से 11 राज्यों में हाई अलर्ट, MLC चुनाव के नतीजे आज

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

अगला लेख