1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. ZIM vs IND 3rd T20, Gill lauded remarkable team effort as India grab 2-1 lead in series vs Zimbabwe

जिम्बाब्वे के खिलाफ 2-1 की बढ़त, गिल ने की टीम प्रयास की सराहना

IND vs ZIM 3rd T20
ZIM vs IND 3rd T20 : भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में जिम्बाब्वे को 23 रन से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बनाने के बाद टीम के शानदार प्रयास की सराहना की।
 
भारतीय सलामी बल्लेबाज गिल के 66 रन की बदौलत भारत ने चार विकेट पर 182 रन बनाए जिसके बाद टीम के गेंदबाजों ने मेजबान टीम को 6 विकेट पर 159 रन पर रोक दिया।
 
गिल ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह हमारे लिए महत्वपूर्ण मैच था और हमने जिस तरह से बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शुरूआत की, वो शानदार रही। ’’
 
भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दो विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर बनाया था।
 
यह पूछने पर कि क्या तीसरे टी20 में वह 200 रन तक नहीं पहुंचने से निराश थे तो गिल ने कहा, ‘‘विकेट पर गेंद रूक रूक कर आ रही थी जिससे लेंथ गेंद पर हिट करना आसान नहीं था। ’’
 
गिल ने कहा, ‘‘हम लेंथ गेंद पर भी हिट करना चाहते थे। हम सभी जानते हैं कि अगर विकेट से मदद मिलती है तो यह गेंदबाजों के लिए ही होगी। पर जीत में हर किसी ने योगदान दिया, सलामी बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों ने। ’’
 
वाशिंगटन सुंदर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया जिन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट झटके।
 
उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो अच्छा लग रहा है। हर बार जब भी देश के लिए खेलता हूं तो शानदार लगता है। यह अच्छा विकेट था। पहले दो मैच में गेंदबाजों को काफी मदद मिली। ’’
 
जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा ने फील्डिंग में हुई चूक पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस बार भी क्षेत्ररक्षण खराब रहा। हमें अपने क्षेत्ररक्षण पर नाज है लेकिन आज यह खराब रहा। हमने करीब 20 रन अतिरिक्त दे दिए जिससे हम 23 रन से हार गए। ’’ (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
UEFA EURO 2024 : स्टॉपेज टाइम में गोल करके नीदरलैंड को हराकर Euro Cup फाइनल में इंग्लैंड