1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. we Will meet you when your health gets better, Kapil Dev told Kambli

आपकी तबीयत ठीक होने पर मुलाकात करेंगे, कपिल देव ने कांबली से कहा

Vinod Kambli Kapil Dev video call hindi news
Vinod Kambli Kapil Dev : महान हरफनमौला कपिल देव ने भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली से वादा किया है कि वह जल्दी ही उनसे मुलाकात करेंगे। कांबली को मूत्रमार्ग में संक्रमण की शिकायत पर 21 दिसंबर को ठाणे के एक अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बाद में कहा कि 52 वर्ष के कांबली के दिमाग में भी थक्का (Blood Clot) जम गया था।
 
कांबली को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

आकृति अस्पताल के निदेशक शैलेष ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में रहने के दौरान कांबली ने भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को वीडियो कॉल भी किया जिन्होंने मदद की पेशकश की।
 
वीडियो कॉल के दौरान कांबली ने कहा ,‘‘ हैलो कपिल पाजी। आप कैसे हो।’’

कपिल ने इस पर कहा ,‘‘ मैं तुमसे मिलने आऊंगा। तुम अब ठीक लग रहे हो। दाढी भी रंग ली है। जल्दबाजी मत करो। कुछ दिन और अस्पताल में रहना पड़े तो रह जाओ। डॉक्टर से पूछ लो कि दो दिन और रूकने की जरूरत है क्या। जब ठीक हो जाओगे तो मैं तुमसे मिलूंगा।’’ (भाषा) 
 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
बुमराह को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की साल की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया, जायसवाल भी शामिल