1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Travis Head explains his finger on ice celebration post Rishabh Pant dismissal

पंत को आउट करने के बाद ‘ Finger on Ice’ जश्न मनाया था हेड ने (Video)

Boxing Day Test
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने ‘Boxing Day’ टेस्ट में ऋषभ पंत को आउट करने के बाद अपने असामान्य जश्न के बारे में बताते हुए कहा कि यह ‘फिंगर ऑन द आइस’ (Finger on Ice) का संकेत है और यह अजीब इशारा उन्होंने पहली बार श्रीलंका दौरे के दौरान दिखाया था।

पूरे दूसरे सत्र में बल्लेबाजी करने के बाद यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट के अंतिम दिन मैच को ड्रॉ कराने की स्थिति में थे।

हेड ने हालांकि पंत को आउट करके मैच का रुख बदल दिया जिसके बाद भारतीय टीम नाटकीय रूप से ढह गई और ऑस्ट्रेलिया ने चौथा टेस्ट 184 रन से जीतकर पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली।

पंत ने पुल शॉट खेलने के प्रयास में लॉन्ग ऑन पर कैच थमाया जिसके बाद हेड ने अपने बाएं हाथ की अंगुलियों को एक वृत्त की तरह मोड़कर और दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली को उसमें डुबाकर इस क्षण का जश्न मनाया।
हेड ने मेलबर्न टेस्ट के बाद ‘ट्रिपल एम रेडियो’ से कहा, ‘‘फिंगर ऑन द आइस। मैंने इसकी शुरुआत श्रीलंका में की। मैं अपनी अंगुली बर्फ पर रखी और गेंदबाजी के लिए तैयार हुआ।’’

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के आगामी श्रीलंका दौरे के संदर्भ में कहा, ‘‘मुझे गेंदबाजी करने की उम्मीद नहीं थी। मैंने सोचा था कि मुझे अगली बार गॉल में गेंदबाजी का मौका मिलेगा।’’

हेड के जश्न ने तुरंत ध्यान आकर्षित किया और सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया।

मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस से इसके बारे में पूछा गया और उन्होंने हल्का-फुल्का स्पष्टीकरण दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे समझा सकता हूं। उसकी अंगुली इतनी गर्म है कि उसे इसे एक कप बर्फ में डालना पड़ा। यही बात है।’’
कमिंस ने कहा, ‘‘यह आम तौर पर किया जाने वाला मजाक है। यह गाबा या कहीं और हुआ था जब उसे विकेट मिला और वह सीधे फ्रिज में गया, एक बाल्टी बर्फ ली, अपनी अंगुली डाली और लाइनो (नाथन लियोन) के सामने चला गया...बस ऐसे ही (उसे) लगा कि यह बहुत मजेदार है।’’(भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
Year Ender 2024 : भारतीय खेलों के लिए ऐतिहासिक सफलताओं से भरा रहा वर्ष 2024