Hanuman Chalisa

खराब फॉर्म के कारण टीम से थे बाहर, अचानक संकटमोचन बने संजू सैमसन

Written By WD Sports Desk
Published: सोमवार, 2 मार्च 2026 (14:00 IST)
टी-20 विश्वकप में नामिबिया के मैच में संजू सैमसन को मौका भी तब मिला था जब अभिषेक शर्मा का पेट खराब था। नामिबिया के मैच में 3 छक्के मारने के बाद अपना विकेट गंवाने वाले संजू सैमसन को चेन्नई के मैदान में मौका मिला।लेकिन यहां भी वह 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसा लग रहा था कि टीम प्रबंधन उन पर जबरन दांव लगा रहा है।

लेकिन सैमसन ने रविवार को यहां खेले गए सुपर आठ के मैच में 50 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल हैं। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई।

हालांकि संजू सैमसन का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा था। अपनी निर्भीक बल्लेबाजी के लिए मशहूर सैमसन न्यूजीलैंड श्रृंखला में रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी श्रृंखला खेलने का मौका मिला, लेकिन पांच पारियों में उनका स्कोर 10, 6, 0, 24, 6 रहा जिसके बाद आलोचकों ने उनके करियर के अंत की भविष्यवाणी कर दी थी।

भारत के लिए 60  टी20 मैचों में 26 की औसत और 151 के स्ट्राइक रेट से 1221 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक भी शामिल हैं। सैमसन ने भारत के लिए अपना पहला टी20 एक दशक पहले यानी 2015 में ही खेल लिया था, लेकिन उनकी अनिरंतरता उनका स्थान पक्का नहीं कर पा रही थी।

सैमसन ने  जीत के बाद प्रसारणकर्ता से कहा, ‘‘मैंने अपने शॉट चयन पर लगातार काम किया। मैं बहुत अधिक बदलाव नहीं करना चाहता था क्योंकि मुझे पता था कि मैंने उसी तरह से खेलते हुए पहले अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए मैंने खुद पर भरोसा बनाए रखा, अपना फोन बंद कर दिया, सोशल मीडिया से दूर रहा और अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी। मुझे खुशी है कि मैंने एक ऐसे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया जो बहुत खास था।’’<> <>

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख