शतक चूके संजू सैमसन लेकिन टीम को अकेले दम पर दिलाया सेमीफाइनल का टिकट
97 रनों की नाबाद पारी खेलकर संजू सैमसन ने अकेले दम पर भारत को टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। भारत ने वेस्टइंडीज को क्वार्टरफाइनल जैसे मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया और जीत के लिए जरूरी 196 रन 4 गेंद पहले बना लिए। संजू सैमसन ने अपनी 50 गेंदो में 97 रनों की पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए।
संजू सैमसन (नाबाद 97) की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने रविवार को टी-20 विश्वकप में सुपर आठ के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को चार गेंदें शेष रहत पांच विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा।
196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 29 रन जोड़े। तीसरे ओवर में अकील हुसैन ने अभिषेक शर्मा (10) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद जेसन होल्डर ने इशान किशन (10) को भी आउटकर पवेलियन भेज दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव (18), तिलक वर्मा 15 गेंदों में (27) और हार्दिक पंड्या 17 रन बनाकरआउट हुये।
इस दौरान संजू सैमसन एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाते रहे। भारत ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 97 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे ने चार गेंदों में नाबाद आठ रन बनाये।