मंगलवार, 10 मार्च 2026
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sanju Samson guides India to the Semifinal with a clinicl win over caribbean
Written By WD Sports Desk
Last Updated : रविवार, 1 मार्च 2026 (22:50 IST)

10 साल पुराना बदला चुकता कर भारत वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

India
INDvsWI संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की आतिशी पारी की बदौलत भारत ने 2016 में पाई वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सूद समेत बदला लेते हुए ईडन गार्डन्स में शानदार जीत पाई और इसी के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। भारत का मुकाबला अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। 

भारत को साल 2016 में इसी मैदान पर इंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में हार मिली थी। तब भारत 200 रन नहीं बना पाया था जो अंत में कम पड़े थे और इंडीज ने अंतिम ओवर में इसे पा लिया था। आज मैच अंतिम ओवर तक गया। 

196 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन संजू सैमसन ने अपने नैसर्गिक अंदाज में बल्लेबाजी करना जारी रखा और पहले सूर्या फिर तिलक और अंत में हार्दिक के साथ टीम को जीत तक पहुंचा दिया।
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड,जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती
ये भी पढ़ें
शतक चूके संजू सैमसन लेकिन टीम को अकेले दम पर दिलाया सेमीफाइनल का टिकट