Hanuman Chalisa

1 और डेब्यू ओपनर, डेविड वॉर्नर की विदाई के बाद ऑस्ट्रेलिया को नहीं मिल रहा उस्मान ख्वाजा का जोड़ीदार

ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम दो टेस्ट के लिए अनकैप्ड सैम कोंस्टास को किया टीम में शामिल

Written By WD Sports Desk
Updated: शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 (16:36 IST)
AUSvsINDऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के शेष दो टेस्ट मैचों के लिए अनकैप्ड सैम कोंस्टास को टीम में जगह दी हैं।ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने मेलबर्न और सिडनी टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए अनकैप्ड ओपनर सैम कोंस्टास को टीम शामिल किया है।वार्नर के संन्यास के बाद स्मिथ ने नियमित सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के साथ इस भूमिका को निभाई थी लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली।

इसके बाद भारत ए के खिलाफ कप्तानी का जिम्मा संभालने वाले नेथन मैक्सविनी को मौका दिया गया। लेकिन उन्होंने निराश किया। वैसे तो उस्मान ख्वाजा भी अब तक इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। लेकिन फिलहाल डेविड वॉर्नर की जगह लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया लगातार नए नाम आजमा रहा है।

इसके अलावा तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन को चोटिल जॉश हेजलवुड की जगह टीम में वापस बुलाया गया है। जसप्रीत बुमराह समेत अन्य भारतीय गेंदबाजो के खिलाफ संघर्ष कर रहे सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी को टीम से बाहर कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख