1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Former Pakistan players glad as deadlock over Champions Trophy ends

चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर गतिरोध खत्म होने से खुश पाकिस्तान के क्रिकेटर

Javed Miandad
Champions Trophy 2025 : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने राहत जताई है कि आखिरकार चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर भारत के साथ गतिरोध खत्म करने में आईसीसी कामयाब रहा है जिसके तहत भारतीय टीम अपने सारे मैच तटस्थ स्थान पर खेलेगी। बदले में पाकिस्तानी टीम भी 2027 के मौजूदा चक्र में भारत में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंटों के अपने सारे मैच तटस्थ स्थान पर खेलेगी।
 
महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि पीसीबी ने समझदारी दिखाई है और अलग थलग पड़ने की बजाय समाधान को चुना। इसमें पीसीबी को बीसीसीआई से ज्यादा फायदा हुआ है।’’
 
उन्होंने कहा ,‘‘ पाकिस्तान लंबे समय बाद बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। हमने साफ संदेश दे दिया है कि अगर आप हमारे देश में खेलने नहीं आते तो हम भी भारत में खेलने नहीं जायेंगे।’
यह व्यवस्था चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 ( पाकिस्तान ), अगले साल भारत में होने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप और भारत और श्रीलंका में 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप में लागू रहेगी।
 
भारत ने सुरक्षा कारणों से फरवरी मार्च में पाकिस्तान में होने वाले टूर्नामेंट के लिये जाने से इनकार कर दिया था। भारत ने 2008 में मुंबई आतंकी हमलों के बाद से पाकिस्तान में नहीं खेला है।


 
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम बारी ने कहा ,‘‘ मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि उनके खिलाड़ियों और प्रशंसकों का यहां आने पर जबर्दस्त इस्तकबाल होता ।’’
 
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान ने कहा ,‘‘ पीसीबी को एक और आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिलना पाकिस्तान क्रिकेट के लिये अच्छा संकेत है ।’’
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
MCA 12 जनवरी से वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ का जश्न मनाएगा