1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Rohit Sharma to fly Australia and Join Indian Squad during Perth Test

पर्थ टेस्ट के दौरान ही टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे कप्तान रोहित शर्मा

रोहित शर्मा रविवार को पर्थ में भारतीय टीम से जुड़ेंगे

Rohit Sharma
AUSvsINDकप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को यहां भारतीय टीम से जुड़ जायेंगे।रोहित ऑप्टस स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए भारत में ही रूक गये थे। उनके बेटे का जन्म 15 नवंबर को हुआ।

मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे।भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने PTI (भाषा) से कहा, ‘‘रोहित टेस्ट मैच के तीसरे दिन पर्थ में आ जायेंगे। ’’

इस तरह 37 साल के रोहित छह दिसंबर से एडीलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे।रोहित ऑस्ट्रेलिया में टीम के संपर्क में थे और बुमराह ने बृहस्पतिवार को मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘मैंने रोहित से बात की थी। लेकिन मुझे यहां आने से पहले टीम की अगुआई करने पर थोड़ी स्पष्टता मिल गई थी। ’’
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
BGT में यह बल्लेबाज लेगा पुजारा की जगह, चेतेश्वर ने भी माना