• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Rohit Sharma and Yashswi Jaiswal goes begging in Ranji Return
Written By WD Sports Desk
Last Updated : गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (12:35 IST)

रणजी में भारत की टेस्ट सलामी जोड़ी रोहित यशस्वी मुंबई के लिए फ्लॉप (Video)

रहाणे भी सस्ते में हुए आउट

Rohit Jaiswal
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टेस्ट में उनके सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल की घरेलू क्रिकेट में बहुप्रतीक्षित वापसी काफी निराशाजनक रही तथा गुरुवार को यहां जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के रणजी ट्रॉफी मैच में यह दोनों बल्लेबाज सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए।
 
रोहित और जायसवाल पहली बार गत चैंपियन मुंबई के लिए मिलकर पारी का आगाज कर रहे थे लेकिन उनकी वापसी सुखद नहीं रही। रोहित तीन और जायसवाल चार रन बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गए।
जायसवाल को जम्मू कश्मीर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने पगबाधा आउट किया लेकिन रोहित जिस तरह से आउट हुए वह अधिक निराशाजनक था।
 
रोहित ने तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर की गेंद को ऑन साइड में खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर मिड ऑफ पर खड़े जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा के सुरक्षित हाथों में चली गई।
उमर ने इसके बाद मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे (12) को भी पवेलियन भेजा।(भाषा) 
ये भी पढ़ें
T20I की Playing XI में जगह नहीं तो शमी कैसे खेलेंगे चैंपियन्स ट्रॉफी? फैंस के मन में कौंधा सवाल