Daily Horoscope
✕

कानपुर से शुरू हुई टेस्ट केंद्रों की बहस, मैन ऑफ द सीरीज अश्विन ने यह कहा

कम टेस्ट केंद्र रखना अच्छा, कह नहीं सकता कि भारत को इसका पालन करना चाहिये या नहीं : अश्विन

Written By WD Sports Desk
Updated: मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 (17:39 IST)
भारत के अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मंगलवार को स्वीकार किया कि टेस्ट केंद्रों की संख्या कम होने से खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा लेकिन उन्होंने कहा कि भारत के संदर्भ में इस पर टिप्पणी करना उनके कार्यक्षेत्र में नहीं है।

कानपुर में ग्रीन पार्क स्टेडियम की खराब ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर आलोचना के बीच टेस्ट केंद्रों को लेकर बहस फिर शुरू हो गई है। कानपुर टेस्ट में गीली आउटफील्ड के कारण पूरे दो दिन का खेल नहीं हो सका।

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कुछ साल पहले कहा था कि आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की तरह भारत में भी पांच टेस्ट केंद्र होने चाहिये।

अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सात विकेट से मिली जीत के बाद कहा ,‘‘टेस्ट केंद्र कम रहने से क्या खिलाड़ी को फायदा होगा। बिल्कुल होगा।’’

ALSO READ: साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने सुरक्षा आकलन के बाद बांग्लादेश दौरे को स्वीकृति दी

उन्होंने कहा ,‘‘ क्योंकि जब हम आस्ट्रेलिया जाते हैं तो पांच टेस्ट केंद्रों पर ही खेलते हैं। कैनबरा में नहीं खेलते या किसी और जगह पर नहीं। ऐसा ही इंग्लैंड में भी होता है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ उनके चुनिंदा टेस्ट केंद्र होते हैं। इनमें से कुछ पर सिर्फ सीमित ओवरों का क्रिकेट होता है । क्या भारत में ऐसा हो सकता है । इस पर टिप्पणी करना मेरे कार्यक्षेत्र में नहीं आता।’’

आस्ट्रेलिया में टेस्ट मेलबर्न, सिडनी, पर्थ, ब्रिसबेन और एडीलेड में खेले जाते हैं। वहीं इंग्लैंड में लंदन, बर्मिंघम, मैनचेस्टर, नॉटिंघम और एजबस्टन में टेस्ट खेले जाते हैं।

ALSO READ: बारिश, गीली ऑउटफील्ड के आगे नहीं थमा टीम इंडिया का तूफान, 2 दिनों में बांग्लादेश को बुरी तरह हराया
युवा सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की तारीफ करते हुए अश्विन ने कहा ,‘‘ दोनों टेस्ट क्रिकेट खेलने के अपने शुरूआती दिनों में है लेकिन मुझे दिख रहा है कि जल्दी ही विदेश में खेलने पर उनके अनुभव का दायरा बढेगा और दोनों बेहद खास क्रिकेटर हैं ही।’’(भाषा)
<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख