1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. KL Rahul rolls back biding adeiu decision in ten minutes on Instagram

10 मिनट के अंदर संन्यास वापस, फेक निकली केएल राहुल के संन्यास की खबर

10 मिनट के अंदर केएल राहुल ने वापस लिया क्रिकेट से संन्यास, फैंस हुए खुश

KL Rahul
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 10 मिनट में एक इंस्टा पोस्ट को डीलिट कर दिया, जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।यह खबर सोशल मीडिया पर गुरुवार देर रात तेजी से फैल गई।

श्रीलंका दौरे पर दो एकदिवसीय मैचों में सस्ते में आउट होकर तीसरे मैच में बाहर बैठाए गए इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी जिसका यह भावार्थ था कि -

बहुत सोचने के बाद मैंने यह निर्णय लिया है कि अब मैं अँतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दूं। यह निर्णय आसान नहीं था क्योंकि यह खेल मेरे जीवन का एक अभिन्न अंग है।

मैं अपने परिवार, दोस्त टीम के साथी और तमाम चाहने वालों का शुक्रगुजार हूं। मुझे मैदान के अंदर और बाहर जो अनुभव प्राप्त हुआ है वह अनमोल है। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना एक गौरव की बात है।


अपने पहले ही वनडे में शतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने इससे पहले कहा था कि वह एक घोषणा करेंगे। तभी से फैंस को लग गया था कि वह संन्यास ले सकते हैं, हालांकि 10 मिनट में यह निर्णय उन्होंने वापस ले लिया। तब जाकर उनके  फैन बेस की  सांस में सांस आई।
हालांकि कई फैंस ने सोशल मीडिया पर यह लिखा कि यह खबर गलत है और उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी दरअसल किसी और बात की घोषणा के लिए थी। उस पोस्ट को संपादित कर यह अफवाह फैलाई गई।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
नीरज चोपड़ा ने हार्दिक पंड्या को ब्रांड वैल्यू में पछाड़ा, मनु और विनेश की ब्रांड वैल्यू में भी आया भारी उछाल