कमिंस की जगह साउदी, रिचर्डसन की जगह रशीद, IPL टीमें चुनने लगी है अपने सब्सटीट्यूट खिलाड़ी
कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे सत्र के लिए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी के साथ करार किया है।साउथी को आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के विकल्प के तौर पर टीम से जोड़ा गया है जो निजी कारणों से आईपीएल से हट गए हैं।
दो बार के पूर्व चैंपियन केकेआर ने गुरुवार को घोषणा की करते हुए कहा, कमिंस ने निजी कारणों से खुद को सत्र के लिए अनुपलब्ध रखा है। न्यूजीलैंड के लिए 305 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 603 विकेट चटकाने वाले साउथी को टीम से जोड़ा गया है।
Officially a Knight
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) August 26, 2021
Kiwi pacer #TimSouthee to don for the UAE leg of #IPL2021.
Welcome aboard, Tim.#KKR #IPL2021 https://t.co/l0fRhdEVhV
आईपीएल 2020 सत्र के लिए कमिंस को 15 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा गया था और वह टीम के अहम सदस्य थे। वह टीम के सातों मैचों में खेले और नौ विकेट चटकाने के अलावा 93 रन बनाए।
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 83 मैचों में 99 विकेट केसाथ तीसरे सबसे सफल गेंदबाज साउथी इससे पहले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का हिस्सा रह चुके हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी), राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स ने भी लीग के 14वें सत्र के बाकी मैचों के लिए अपनी टीमों में वैकल्पिक खिलाड़ियों को शामिल करने की घोषणा की।
आरसीबी ने आस्ट्रेलिया के एडम जंपा की जगह श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा को टीम में शामिल किया है। भारत के खिलाफ हाल में श्रीलंका में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान हसारंगा ने 7 विकेट चटकाए थे।
Just a representation of what you can expect from Dushmantha Chameera in #IPL2021. #PlayBold #WeAreChallengers pic.twitter.com/ZPfdwlwXkv
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) August 25, 2021
आरसीबी ने डेनियल सेम्स की जगह दुष्मंता चमीरा, केन रिचर्डसन की जगह बायें हाथ के तेज गेंदबाज जॉर्ज गार्टन और न्यूजीलैंड के फिन एलेन की जगह टिम डेविड को टीम में शामिल किया है।
रॉयल्स ने इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर की जगह न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को टीम में जगह दी है।फिलिप्स ने 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 506 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं और उनका स्ट्राइक रेट 149.70 का है।रॉयल्स की टीम में एंड्रयू टाई की जगह दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी लेंगे।
So @shamsi90, who will be your best friend in the #RoyalsFamily? @DavidMillerSA12 | #HallaBol pic.twitter.com/EG8gRQpq2I
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 26, 2021
पंजाब किंग्स ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस को रिली मेरेडिथ की जगह टीम में शामिल किया है। इसके अलावा झाय रिचर्डसन की जगह इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिम को भी टीम में जगह मिली है।(भाषा)
The one who will surely brighten up your feed - Adil Rashid
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) August 26, 2021
We know we have chosen the right one to bowl the wrong ones #SaddaPunjab #PunjabKings #IPL2021 pic.twitter.com/F5f0vfgr5l

