गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. India New Zealand MS Dhoni acrobatic effort
Written By
Last Modified: सोमवार, 6 नवंबर 2017 (12:19 IST)

और धोनी ने अपने पैरों से ब्रह्माण्ड नाप दिया

धोनी मीम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट टी 20 में भले ही भारतीय टीम न जीत पाई, लेकिन इस दौरान कई मजेदार वाकिये हुए। ऐसा ही एक पल जब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का खुद को स्टम्पिंग से बचाया। धोनी ने क्रीज़ पर अपना पिछला पैर पूरा स्ट्रैच करके अपना विकेट बचाया। धोनी की यह कोशिश कैमरे में कैद हो गई और फिर क्या था, सोशल मीडिया पर आने लगे कमेंट पर कमेंट।   
 
विकेट बचाने के लिए धोनी का शानदार स्पिलिट हम सभी ने देखा। क्रीज़ पर बने रहने की कोशिश में धोनी का स्पिलिट मारते हुए फोटो कैप्चर हो गया और फिर लोगों ने जमकर इस पल पर चुटकियेां लीं। किसी ने लिखा, एक बार को ऐसा लगा कि धोनी ने फील्ड पर ही योग शुरू कर दिया है। इस स्पिलिट से  बनते Meme सोशल मीडिया पर आना बंद ही नहीं हो रहे हैं। 
 
इन Memes में किसी ने धोनी को हैंगर बनाया, तो किसी ने उन्हें घड़ी के कांटे बना दिया। कही तो 'धोनीकॉप्टर' और 'धोनीआसन' भी बना दिए गए हैं और किसी ने तो इस स्पिलिट वाली तस्वीर को अपनी निजी ज़िंदगी से भी जोड़ लिया है। किसी ने लिखा कि धोनी ने अपने दोनों पैरों से ब्रह्माण्ड नाप लिया। 
ये भी पढ़ें
एशियाई टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में चौरसिया चौथे, लाहिड़ी 5वें स्थान पर