सम्बंधित जानकारी
- कंधे की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हुए श्रेयस अय्यर, IPL 2021 में भी देर से जुड़ेंगे
- श्रेयस अय्यर को लगी कंधे में गंभीर चोट, पहले वनडे से हुए बाहर
- रॉयल लंदन कप 2021 में लंकाशायर की तरफ से खेलेंगे श्रेयस अय्यर
- नंबर 1 टी-20 टीम इंग्लैंड को धूल चटाने में इन 3 खिलाड़ियों का रहा अहम योगदान
- ओस पर भी बॉस रही टीम इंडिया, ये 3 खिलाड़ी रहे चौथे टी-20 में जीत के स्टार
ट्विटर पर फिर उठी रहाणे की कप्तानी की मांग, पर शायद ही मिल पाए
भारतीय टीम के लिए नंबर चार पर उतरने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर न केवल इंग्लैंड से होने वाली वनडे सीरीज से बाहर निकल चुके हैं बल्कि आईपीएल 2021 में भी वह देर से जुड़ने वाले हैं। ऐसे में आईपीएल 2020 की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान कौन होगा यह विवाद ट्विटर पर बढ़ चला है।
ट्विटर पर फैंस चाहते हैं कि जब तक श्रेयस अय्यर मैदान पर वापस ना आ जाएं तब तक दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के हाथों में होनी चाहिए। गौरतलब है कि अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी कप्तानी से टीम की काया पलट दी थी और यह सीरीज भारतीय टीम 2-1 से जीत गई थी। हालांकि यह टेस्ट सीरीज थी।
Rahane suits more for captainship as he leads India to win the Border Gavaskar trophy and can play an anchor role for Delhi Capitals . pic.twitter.com/lb9wbTZ3ng
— Meme xD (@Meme__xD) March 24, 2021
आईपीएल में कप्तानी करने के लिए अजिंक्य रहाणे के लिए सबसे यह जरूरी होगा कि वह अंतिम ग्यारह का हिस्सा बन पाए। आईपीएल 2020 में अजिंक्य रहाणे कुछ खास नहीं कर पाए थे। 9 मैचों में कुल 14 की औसत से रहाणे 113 रन बना पाए थे। इसमें सिर्फ 1 अर्धशतक शामिल था और स्ट्राइक रेट भी मामूली 105 की थी।
Rahane waiting for see you again as a captain pic.twitter.com/yLK1mIjSej
— (@DrlgPrabhasFan) March 24, 2021
आईपीएल जैसे फॉर्मेट में जहां टीमें ताबड़तोड़ रन बनाकर सामने वाली टीम के लिए एक बड़ा स्कोर बनाना चाहती हैं ऐसे में रहाणे जैसा बल्लेबाज टीम में फिट करना मुश्किल है, तो ऐसे में कप्तानी मिलना दूर की कौड़ी लगती है।
फिर भी अगर उन्हें कप्तानी सौंपने के बारे में फ्रैंचाइजी सोचती भी है तो भी उनको कई बाधाएं पार करनी होगी। इनमें से सबसे बड़ी बाधा है स्टीव स्मिथ जिन्हें आईपीएल नीलामी 2021 में दिल्ली कैपिटल्स ने 1.5 करोड़ में खरीदा था।
Who can lead Delhi Capitals in IPL 2021 in the absence of Shreyas Iyer???? #IPL2021
— The Dude (@PuntingDude) March 24, 2021
हालांकि बल्ले से स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन भी पिछले आईपीएल में खास अच्छा नहीं रहा था जिस कारण उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने रीलीज कर दिया था। लेकिन रहाणे की तुलना में प्रदर्शन कहीं बेहतर था। स्मिथ ने 14 मैचों में 24 की औसत से 311 रन बनाए थे। इसमें 3 अर्धशतक शामिल थे और स्ट्राइक रेट 131 की थी।
यही नहीं स्टीव स्मिथ लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं तो आईपीएल में कप्तानी के अनुभव को देखकर फैंचाइजी स्मिथ को तरजीह दे सकती है।
इसके अलावा फ्रैंचाइजी आर अश्विन को भी कप्तानी सौंप सकती है लेकिन उसके लिए भी उनका प्रदर्शन अच्छा होना चाहिए। दिल्ली कैपिटल्स सबको चौंका कर ऋषभ पंत को भी कप्तानी सौंप सकती है, एक उर्जावान जवान कप्तान को दूसरे से बदलना अच्छा विचार है।
Pant will be the captain
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) March 24, 2021
श्रेयस अय्यर को एक कप्तान के तौर पर ही नहीं फैंचाइजी एक बल्लेबाज के तौर पर भी मिस करेगी। आईपीएल 2020 में अय्यर ने 17 मैचों में 519 रन बनाए थे जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे। सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह चौथे स्थान पर थे।
हालांकि अगर अय्यर की गैर मौजूदगी में नया कप्तान दिल्ली कैपिटल्स का पुराना प्रदर्शन जारी रखता है तो यह भी मुमकिन है कि अय्यर को उस नए कप्तान के अंडर ही खेलना पड़ जाए। फ्रैंचाइजी बार बार कप्तान बदलकर टीम का नुकसान नहीं करना चाहेगी। (वेबदुनिया डेस्क)