सम्बंधित जानकारी
- जॉनी बेयरस्टॉ का इंग्लैंड की टीम से बाहर होना तय : माइकल वान
- योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर प्रहार, कहा- किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अराजकता फैलाना चाहता है वह
- कोरोना काल में ऋषिना कंधारी इस तरह करेंगी दिवाली सेलिब्रेट
- Health care Tips : बगैर तकिया लगाए सोने से होते हैं ये 5 फायदे, जरूर जानिए
- इंग्लैंड ने जीती वनडे सीरीज, आयरलैंड को दी 4 विकेट से मात
श्रेयस अय्यर को लगी कंधे में गंभीर चोट, पहले वनडे से हुए बाहर
भारतीय बल्लेबाजी क्रम पर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज श्रेय्यस अय्यर के लिए इंग्लैंड से खेला जा रहा पहला वनडे अच्छा नहीं रहा। पहले तो बल्लेबाजी में वह मात्र 6 रन बना पाए इसके बाद वह फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए।
318 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैड के सलामी बल्लेबाज टी-20 मोड में दिख रहे थे। यह घटना इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर की है जब शारदुल ठाकुर की गेंद पर जॉनी बेयरस्टॉ के शॉट पर गेंद को रोकने के लिये श्रेयस ने डाइव लगाया। इसके बाद वह कंधा पकड़ कर दर्द से कराह उठे। कप्तान विराट कोहली और हार्दिक पांड्या उनके पास आए। अय्यर को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया।
UPDATE - Shreyas Iyer subluxated his left shoulder in the 8th over while fielding. He has been taken for further scans and won't take any further part in the game.
— BCCI (@BCCI) March 23, 2021
Rohit Sharma was hit on the right elbow while batting and felt some pain later. He won't take the field.#INDvENG pic.twitter.com/s8KINKvCl4
बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी आयी कि अय्यर पहले वनडे में अब मैदान पर नहीं दिखेंगे क्योंकि उनके कंधे का स्कैन होगा। स्कैन होने से यह मतलब निकाला जा सकता है कि चोट गंभीर है। यह भी हो सकता है कि वह कम से कम अगले वनडे के लिए टीम में मौजूद न हों।
इससे पहले मार्क वुड की एक गेंद बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी चोटिल करके गई थी। रोहित की कोहनी से खून बहने लग गया था। फीजियो के साथ उनकी काफी देर तक बातचीत की और ऐसा लगा कि रोहित भी मैदान से बाहर जाएंगे लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी।
आईपीएल में खेलना भी संदिग्ध
श्रेयस अय्यर के बायें कंधे की हड्डी इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में क्षेत्ररक्षण के दौरान खिसक गई जिससे नौ अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल में उनके खेलने पर संदेह की स्थिति हो गई है।श्रेयस की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स पिछले आईपीएल के फाइनल तक पहुंची थी। कंधे की हड्डी खिसकने पर ठीक होने में छह सप्ताह लग जाते हैं और सर्जरी होने पर उससे भी अधिक समय लगता है।
सूर्यकुमार कर सकते हैं वनडे डेब्यू
गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव के बीच हमेशा ही चौथे नंबर की बल्लेबाजी के लिए जंग रही है। खासकर इंग्लैंड से हुई टी-20 सीरीज में। कई बार दोनों ही अंतिम ग्यारह का हिस्सा रहे। लेकिन अगर अय्यर वनडे सीरीज से बाहर होते हैं तो सूर्यकुमार यादव का रास्ता साफ हो जाएगा और टी-20 में धमाकेदार शुरुआत के बाद अब मुंबई इंडियन्स का यह बल्लेबाज वनडे में भी डेब्यू करता हुआ दिख सकता है। (वेबदुनिया डेस्क)