पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग की कप्तानी करने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली इंडियन प्रीमयर लीग के लिए खुद का पंजीकरण करवाया है। ऐसे में फैंस का सवाल है कि यह 40 वर्षीय क्रिकेटर अगर नीलामी में बिक भी गए तो लगातार दो लीग कैसे खेलेंगें।
इंडियन प्रीमियर लीग में वॉर्नर 2022 तक खेले थे। वह इस लीग में तीसरे ऐसे विदेशी कप्तान हैं जिसने यह विजेता ट्रॉफी उठाई है। वॉर्नर ने बतौर कप्तान सनराइजर्स हैदराबाद को साल 2016 में विजेता बनाया था। इससे पहले एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न हैदराबाज और राजस्थान को साल 2009 और 2008 में ट्रॉंफी जिता चुके हैं।
David Warner registered himself for IPL 2027 Auction despite having Karachi Kings Captaincy in PSL. https://t.co/OsrneUympv
डेविड वॉर्नर तीन बार आईपीएल में ऑरेंज कैप होल्डर यानि की सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। साल 2015, साल 2017 और साल 2019 में उन्होंने अपने सिर पर ऑरेंज कैप पहली। 2015 में उन्होंने 14 मैचों में 562 रन बनाए। साल 2017 में उन्होंने 641 रन बनाए और साल 2019 में 692 रन बनाए।
ऐसा रहा है आईपीएल करियर
डेविड वॉर्नर ने इस सत्र में अपना 184 मैच खेल चुके हैं।उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 40.52 की औसत से 6,565 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 शतक और 62 अर्धशतक जमाए हैं। पूरे आईपीएल में उन्होंने 236 छक्के भी लगाए हैं।
ऐसा रहा है T-20I करियर
वॉर्नर टी20 प्रारूप में 110 मैचों में 33.43 के औसत और 142.47 के स्ट्राइक रेट से 3,277 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च और दुनिया के सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 24 जून को टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेला था। टी-20 में ट्रेविस हेड के साथ कप्तान मिचेल मार्श की जोड़ी ठीक चली लेकिन अभी तक इस जोड़ी की परीक्षा सिर्फ वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई है।<>
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें