एशिया कप से नहीं हट रहा है भारत, अटकलों को खारिज किया BCCI ने
एशिया कप से भारत के हटने की खबर अटकलबाजी है: बीसीसीआई सचिव सैकिया
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को उस खबर को अटकलबाजी और काल्पनिक करार दिया जिसमें दावा किया गया है कि उसने पुरुष एशिया कप और महिला एमर्जिंग टीम एशिया कप से हटने का फैसला किया है।
सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई भारतीय टीमों को एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की दो प्रतियोगिताओं में ऐसे समय में प्रतिस्पर्धा नहीं करने देगा जब इस क्रिकेट संस्था का नेतृत्व एक पाकिस्तानी कर रहा है और कुछ ही दिन पहले दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य संघर्ष हुआ था।
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भी अध्यक्ष हैं और एसीसी के अध्यक्ष का पद भी संभालते हैं।
गत चैंपियन भारत सितंबर में टी20 प्रारूप में खेले जाने वाले पुरुष एशिया कप की मेजबानी करेगा जबकि श्रीलंका को महिला एमर्जिंग टीम एशिया कप आवंटित किया गया है।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने PTI (भाषा) से कहा, आज सुबह से ही हमें कुछ ऐसी खबरों की जानकारी मिली है कि बीसीसीआई ने एशिया कप और महिला एमर्जिंग टीम एशिया कप में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। ये दोनों ही एसीसी प्रतियोगिताएं हैं। ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि अभी तक बीसीसीआई ने एसीसी की आगामी प्रतियोगिताओं के बारे में कोई चर्चा या कोई कदम नहीं उठाया है, एसीसी को कुछ भी लिखना तो दूर की बात है।
उन्होंने कहा, इस समय हमारा ध्यान मौजूदा आईपीएल और उसके बाद इंग्लैंड में होने वाली श्रृंखला पर है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों श्रृंखलाएं शामिल हैं। एशिया कप या एसीसी की किसी अन्य प्रतियोगिता से जुड़ा मुद्दा किसी भी स्तर पर चर्चा के लिए नहीं आया है इसलिए इस पर कोई भी खबर या रिपोर्ट पूरी तरह से अटकलें और काल्पनिक है।
सैकिया ने कहा, यह कहा जा सकता है कि बीसीसीआई जब भी एसीसी की किसी प्रतियोगिता पर कोई चर्चा करेगा और कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा तो मीडिया के माध्यम से इसकी घोषणा की जाएगी।
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भी अध्यक्ष हैं और एसीसी के अध्यक्ष का पद भी संभालते हैं।
गत चैंपियन भारत सितंबर में टी20 प्रारूप में खेले जाने वाले पुरुष एशिया कप की मेजबानी करेगा जबकि श्रीलंका को महिला एमर्जिंग टीम एशिया कप आवंटित किया गया है।
सैकिया ने कहा कि बीसीसीआई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।BCCI Secretary Saikia dismisses reports of pulling out of ACC events, calls them "speculative and imaginary"
— ANI Digital (@ani_digital) May 19, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/UExoLKtsnS#BCCI #AsiaCup #TeamIndia #DevajitSaikia pic.twitter.com/d30n7plNgh