Hanuman Chalisa

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से होगी : UPSC

Updated: बुधवार, 5 जनवरी 2022 (19:29 IST)
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को कहा कि सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार से होगी। कोविड-19 के प्रसार पर काबू के लिए सरकारों द्वारा लगाए जा रहे प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि उम्मीदवारों और परीक्षा अधिकारियों को उनकी आवाजाही में कोई असुविधा न हो, खासकर निषिद्ध क्षेत्र से आने वाले लोगों को।

ALSO READ: फरवरी में छात्रों संग 'परीक्षा पे चर्चा' करेंगे पीएम मोदी, 20 जनवरी तक होंगे रजिस्ट्रेशन
 
यूपीएससी ने कहा कि राज्यों से कहा गया है कि यदि आवश्यक हो तो उम्मीदवारों के ई-प्रवेश पत्रों और परीक्षा अधिकारियों के पहचान पत्रों का उपयोग आवाजाही पास के रूप में किया जा सकता है। आयोग ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से उत्पन्न मौजूदा स्थिति की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने के बाद, आयोग ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 को कार्यक्रम के अनुसार यानी 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी, 2022 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।

ALSO READ: राजस्थान में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए मई में होगी परीक्षा
 
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों के चयन के लिए सिविल सेवा परीक्षा हर साल तीन चरणों (प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार) में आयोजित की जाती है।
 
आयोग ने कहा कि राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक दिन पहले - 6 जनवरी से 9 जनवरी तक और 14 जनवरी से 16 जनवरी तक - सार्वजनिक परिवहन को अधिकतम स्तर पर चालू रखें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उम्मीदवारों और परीक्षा अधिकारियों की आवाजाही सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
 
बयान में कहा गया है कि सभी सक्षम जिला प्राधिकारियों और परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षकों को महामारी के इस दौर में परीक्षा आयोजित करने के लिए आयोग के दिशा-निर्देश मुहैया कराए गए हैं। दिशा-निर्देश में परीक्षा अधिकारियों और उम्मीदवारों को पारदर्शी बोतलों में अपना सेनेटाइज़र ले जाने के लिए भी कहा गया है।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख