sundarkand

रेलवे ने निकाली परीक्षा, विरोध में उतरे बिहार और यूपी के छात्र

Updated: मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (20:18 IST)
नई दिल्ली। रेलवे ने मंगलवार को एनटीपीसी स्नातक और अवर स्नातक पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-2) के लिए एक नोटिस जारी किया जिसका बिहार और उत्तरप्रदेश में उम्मीदवारों ने विरोध शुरू कर दिया है।

ALSO READ: UP में रेलवे स्टेशन के पास मिला टाइमर बम, पुलिस बोली जांच के बाद होगी पुष्टि
 
सीबीटी-1 में वेतन स्तर 4 और 6 के लिए चयनित उम्मीदवारों की सीबीटी-2 इस साल 9 और 10 मई को होने वाली है, जो मौजूदा परिस्थितियों के अधीन है। चरण एक सीबीटी का आयोजन 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 के बीच 7 चरणों में हुआ था। सीबीटी-1 का परिणाम इस साल 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर प्रकाशित किया गया था। वेतन स्तर 2, 3 और 5 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।
 
गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाने वाले उम्मीदवारों के विरोध को देखते हुए रेलवे ने उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया पर नवीनतम अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों को देखने की सलाह दी।
 
रेलवे ने कहा कि कृपया अनधिकृत स्रोतों से गुमराह न हों। उन दलालों से सावधान रहें, जो अवैध विचार पर नौकरियों के लिए नियुक्ति के फर्जी वादे के साथ उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। आरआरबी चयन कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) से होते हैं और भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होती है।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख