बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. chennai based it firm gifts cars to its 100 employees
Written By
Last Updated : मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (18:51 IST)

IT कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट में दीं 100 कारें, 10 साल से ज्यादा सेवा का मिला तोहफा

IT कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट में दीं 100 कारें, 10 साल से ज्यादा सेवा का मिला तोहफा - chennai based it firm gifts cars to its 100 employees
चेन्नई। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी आइडियाज2आईटी ने सोमवार को अपने 100 कर्मचारियों को कार उपहार में दी है। कंपनी की वृद्धि में कर्मचारियों के योगदान के लिए उन्हें यह उपहार दिया गया है। आइडियाज2आईटी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गायत्री विवेकानंदन ने 100 कर्मचारियों को उपहार में मारुति सुजुकी कार प्रदान की। इस मौके पर कंपनी के संस्थापक-चेयरमैन मुरली विवेकानंदन भी मौजूद थे।

 
एक बयान में कहा गया है कि आइडियाज2आईटी चेन्नई मुख्यालय वाली एक हाई-एंड उत्पाद इंजीनियरिंग कंपनी है। कंपनी की सफलता में योगदान के लिए 100 कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें कारें उपहार में दी गई हैं। इस कंपनी का गठन 2009 में 6 इंजीनियरों ने किया था। इस समय कंपनी के अमेरिका, मेक्सिको और भारत में 500 से अधिक प्रौद्योगिकी कर्मचारी हैं।
 
आइडियाज 2आईटी के मार्केटिंग हेड सुब्रमण्यम के मुताबिक कार उन कर्मचारियों को दी जा रही है, जो कि हमारे साथ 10 साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं। इस कंपनी में 500 कर्मचारी काम करते हैं। हमारी कोशिश है कि कर्मचारियों से कमाए गए मुनाफे को कर्मचारियों के बीच बांटा जाए।
ये भी पढ़ें
MP के सेंधवा में युवती ने छत से बरसाए पत्थर, प्रशासन ने ढहाए मकान