Hanuman Chalisa

विप्रो में शीर्ष स्तर पर इस्तीफों का दौर जारी, सीटीओ सुभा टाटावर्ती ने छोड़ी कंपनी

Updated: मंगलवार, 13 अगस्त 2024 (16:55 IST)
नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो (Wipro) की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) सुभा टाटावर्ती (Subha Tatavarti) ने इस्तीफा दे दिया है। टाटावर्ती अप्रैल, 2021 में प्रौद्योगिकी प्रमुख के तौर पर विप्रो में शामिल हुई थीं। अपने 3 साल के कार्यकाल में उन्होंने विप्रो की जेनएआई (GenAI) पहल का नेतृत्व किया और विप्रो एआई-360 की शुरुआत की।

ALSO READ: सीएम आदित्यनाथ ने किया दावा, अब UP में बिना किसी सिफारिश और लेनदेन के मिलती है सरकारी नौकरी
 
शेयर बाजार को सोमवार को दी गई सूचना के अनुसार मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी सुभा टाटावर्ती ने विप्रो से बाहर अवसर तलाशने के लिए कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। टाटावर्ती ने विप्रो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीनि पलिया को भेजे इस्तीफे में लिखा कि मैं 16 अगस्त से विप्रो के सीटीओ पद से इस्तीफा दे रही हूं। आपको आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं।

ALSO READ: देश में नमक-चीनी के हर ब्रांड में है माइक्रोप्लास्टिक्स, ये स्‍टडी आंखें खोल देगी
 
इसके साथ ही कंपनी के उच्च पदों पर लोगों का इस्तीफा देने का दौर जारी है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक थिएरी डेलापोर्ट के इस्तीफे और अप्रैल में पलिया के कंपनी से जुड़ने के बाद से पिछले 4 महीने में शीर्ष स्तर पर यह चौथा इस्तीफा है।
 
इससे पहले आईटी कंपनी के मुख्य आपूर्ति अधिकारी अजीत महाले, मुख्य परिचालन अधिकारी अमित चौधरी और एपीएमईए (एशिया प्रशांत, भारत, पश्चिम एशिया व अफ्रीका) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनीस चेन्चाह इस्तीफा दे चुके हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख