• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Silver gold international bullion market
Written By
Last Modified: बुधवार, 2 अगस्त 2017 (14:35 IST)

सस्ते हुए सोने-चांदी, गिरे इतने दाम

Silver
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट और स्थानीय जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपए टूटकर 29,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं के उठान में आई कमी से चांदी भी 320 रुपए फिसलकर 39,180 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 1.85 डॉलर की गिरावट के साथ 1,266.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.8 डॉलर लुढ़ककर 1,272.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से सोने में गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर लुढ़ककर 16.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
आप भी हैं मुफ्त कॉल और डेटा के शौकीन, तो आपके लिए जरूरी खबर