sundarkand
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. SBI unhappy bank national bank customer problems

एसबीआई से 'अनहैप्पी' हैं, सिर्फ इतना करें...

SBI unhappy bank national bank customer problems
एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या कहें देश का सबसे बड़ा बैंक। आमतौर पर देखने में आता है कि एसबीआई के उपभोक्ता अन्य बैंकों की तुलना में सेवा को लेकर ज्यादा असंतुष्ट दिखाई देते हैं। संभवत: बैंक के शीर्ष प्रबंधन को भी अब इसका अहसास हो गया है। 
 
एसबीआई ने अपने ग्राहकों की समस्याओं को शीघ्र सुलझाने और उन्हें जोड़े रखने के लिए एक नंबर 8008202020 जारी किया है। इस पर आप बैंक से जुड़ी अपनी किसी भी परेशानी का हल पा सकते हैं। लोगों के सरकारी योजनाओं से जुड़े सबसे ज्यादा खाते एसबीआई में ही हैं। 
 
क्या करें : आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। आपको 8008202020 नंबर पर "UNHAPPY" लिखकर सिर्फ एसएमएस करना है। एसएमएस करने के कुछ देर बाद ही बैंक से आपको फोन आ जाएगा और आपकी समस्या के समाधान की दिशा में प्रयास भी शुरू हो जाएगा। 
 
उल्लेखनीय है कि लोगों की शिकायत रहती है कि सरकारी क्षेत्र के बैंक अएसबीआई के कर्मचारियों का व्यवहार ग्राहकों के प्रति सहयोगात्मक नहीं रहता। ऐसे में कई बार वे यदि कोई मजबूरी नहीं हो तो अपना खाता अन्य बैंक में खुलवा लेते हैं। 
ये भी पढ़ें
खुशखबर! रेलवे में निकलने वाली हैं एक लाख नौकरियां