शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol Diesel price on 21 october
Written By
Last Modified: गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (07:30 IST)

लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम...

लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम... - Petrol Diesel price on 21 october
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। गुरुवार को भी दोनों ईंधनों के दाम में प्रति लीटर 35-35 पैसे बढ़ गए। अक्टूबर के 20 दिन में से 16 दिन तेल कंपनियों ने इन दोनों ईंधनों को दाम बढ़ाए गए हैं। इस माह दिल्ली में पेट्रोल जहां 4.90 रुपए महंगा हुआ है, तो डीजल के दाम भी 5.40 रुपए बढ़ गए।
 
इंडियन ऑयल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 106.54 रुपए प्रति लीटर हो गए ज‍बकि डीजल की कीमत भी 95.27 प्रति लीटर हो गई। 4 महानगरों में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल मुंबई में हैं। यहां इसके दाम 112.44 रुपए प्रति लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी में डीजल 103.26 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 103.61 और 107.12 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल की कीमत भी बढ़कर 99.59 और 98.38 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।
 
देशभर में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के स्तर को पार कर चुकी है जबकि राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्‍ट्र समेत करीब आधा दर्जन राज्यों में डीजल भी 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कीमत पर मिल रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती है। हर शहर में दोनों ईंधनों के दाम अलग अलग होते हैं। पिछले 15 महीने में पेट्रोल डीजल के दाम 35 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं।