शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. noel tata new chairman of tata trust
Last Updated : शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (14:34 IST)

कौन हैं टाटा ट्रस्ट्स के नए चेयरमैन नोएल टाटा, क्या है उनका रतन टाटा से रिश्‍ता?

noel tata
noel tata : रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का नया चेयरमैन बनाया गया है। नोएल अब टाटा ट्रस्ट्स की होल्डिंग कंपनियों का संचालन करेंगे। टाटा ट्रस्ट की बैठक में शुक्रवार को यह फैसला हुआ। टाटा ट्रस्ट्स के पास सामूहिक रूप से टाटा संस का स्वामित्व है। ALSO READ: रतन टाटा को अलविदा कहने आया प्‍यारा दोस्त 'गोवा', पार्थिव देह के पास से हटने को तैयार नहीं, हर कोई फफककर रो पड़ा
 
रतन टाटा के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई। नोएल की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।

67 वर्षीय नोएल भारत में जन्में आयरिश उद्योगपति हैं। वे नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे हैं। नोएल ने आलू मिस्त्री से शादी की और उनके 3 बच्चे नेविल, माया और लीह हैं।

ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इनवेस्टमेंट और टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन नोएल अब टाटा ट्रस्ट की होल्डिंग कंपनियों का संचालन करेंगे। वे टाटा स्टील और टाइटन के वाइस चेयरमैन हैं। वे दोराबजी ट्रस्ट के भी ट्रस्टी है। 

नोएल 100 देशों में फैले टाटा समूह के विशाल व्यापारिक साम्राज्य का नेतृत्व करेंगे, जिसकी कीमत 403 अरब डॉलर यानी 39 लाख करोड़ रुपए हैं। ALSO READ: रतन टाटा की इस बात के मुरीद थे नितिन गडकरी, सुनाया जोरदार किस्‍सा
 
ख्यात उद्योगपति रतन टाटा का 9 अक्टूर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। रतन टाटा नवल टाटा और सूनी टाटा के पहले बेटे थे। 1940 में सूनी से तलाक के बाद नवल ने सिमोन से शादी की थी।  
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
RG Kar Case: जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन 6ठे दिन भी जारी, 1 की हालत गंभीर