ganesh chaturthi

महंगी गैस पर निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, फिर होगी कोयले की वापसी

Updated: रविवार, 16 अक्टूबर 2022 (14:38 IST)
वाशिंगटन। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच गैस बहुत महंगी होने के कारण कोयला एक बार फिर वापसी करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी दुनिया के देश कोयले की ओर बढ़ रहे हैं। ऑस्ट्रिया पहले ही यह कह चुका है, और आज वे कोयले की ओर लौट रहे हैं।
 
सीतारमण ने कहा कि पश्चिमी दुनिया के देश फिर से कोयले की ओर बढ़ रहे हैं। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए अमेरिकी आई हुई हैं।
 
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद पश्चिमी देशों ने कई प्रतिबंध लगाए हैं, जिसके चलते यूरोप को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में तेजी से कटौती हुई है। ऐसी स्थिति में उनके लिए वैकल्पिक ऊर्जा संसाधनों की तलाश जरूरी हो गई है।
 
वित्त मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ब्रिटेन में भी एक पुराने ताप-बिजली संयंत्र को उत्पादन के लिए फिर से तैयार किया जा रहा है।
 
सीतारमण ने कहा कि वास्तव में वह खुद को एक ताप इकाई के लिए फिर से तैयार कर रहा है। इस तरह सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि कई देश (कोयले की तरफ) वापसी कर रहे हैं। कोयला अब वापस आने वाला है, क्योंकि मुझे लगता है कि गैस का खर्च अब उठाया नहीं जा सकता है। या गैस उतनी उपलब्ध नहीं है, जितनी जरूरत है।
 
उन्होंने कहा कि यूरोप ने सही निर्णय लिया है और यदि उन्हें जरूरत के मुताबिक गैस नहीं मिल रही है, तो अन्य स्रोतों की तलाश करनी ही होगी।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनको मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

तेल संकट पर ट्रंप की दो टूक: यूक्रेन बंद करे रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले, जेलेंस्की ने दिया यह जवाब

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

अगला लेख