suvichar
✕

आर्थिक सुस्ती से परेशान वित्त जगत को इंफोसिस का बड़ा झटका

Updated: मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 (18:48 IST)
मुंबई। देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलिल पारेख और मुख्य वित्त अधिकारी निलांजन रॉय के खिलाफ व्हिसिलब्लोअर समूह की ओर से लगाए गए आरोपों से वित्त जगत को बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने ऑडिट समिति से इस मामले की स्वतंत्र जांच कराने की बात कही है।
 
एक गुमनाम समूह जिसने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया है, ने कंपनी के निदेशक मंडल को व्हिसलब्लोअर शिकायत भेजी है। इसमें कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलिल पारेख और मुख्य वित्त अधिकारी नीलांजन रॉय पर अनुचित व्यवहार के जरिये लघु अवधि की आमदनी और मुनाफा बढ़ाने का आरोप लगाया गया है।
 
इन दोनों पर कम समय में आय और लाभ बढ़ाने के लिए ‘अनैतिक व्यवहारों’ में लिप्त होने की शिकायत की है। इस समूह का दावा है कि आरोपों को साबित करने के लिए ईमेल और वॉयस रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं। इस संबंध में व्हिसलब्लोअर समूह ने अमेरिका के नियामक सिक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को भी एक पत्र लिखा है।
 
कंपनी की ऑडिट समिति करेगी स्वतंत्र जांच : इंफोसिस के चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने कहा कि कंपनी की ऑडिट समिति सीईओ सलिल पारेख और सीएफओ निलांजन रॉय के खिलाफ व्हिसिलब्लोअर समूह द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच करेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्यों में से एक को 20 और 30 सितंबर 2019 को दो अज्ञात शिकायतें प्राप्त हुईं थीं।

ALSO READ: इंफोसिस ने बिगाड़ा शेयर बाजार का गणित, 6 दिन की तेजी को झटका
शेयर बाजार में भारी नुकसान : बंबई शेयर बाजार में पिछले छह कारोबारी सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला मंगलवार को थम गया। इंफोसिस के शेयरों में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 335 अंक टूट गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आई। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी इन्फोसिस का शेयर 16.21 प्रतिशत टूट गया और 645.35 रुपए पर आ गया।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख