शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (16:55 IST)

कमजोर मांग से सोना-चांदी की चमक पड़ी फीकी

कमजोर मांग से सोना-चांदी की चमक पड़ी फीकी - Gold, Silver, Delhi bullion market
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में मिश्रित रुख रहने के बीच जेवराती मांग कमजोर पड़ने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए लुढ़ककर 31,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।


औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 185 रुपए की गिरावट में 39,385 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई तेजी से वैश्विक स्तर पर पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 2.55 डॉलर की गिरावट में 1,318.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 0.60 डॉलर की बढ़त में 1,328.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। देशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट में 16.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
शोर-शराबे से संसद में नहीं निकल सकता हल : महाजन